शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बरकरार - एसएमसी

कच्चे तेल में आज मिला-जुला कारोबार होने की संभावना है।

पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर थोड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। पिछले कारोबार में लगभग 8% की गिरावट के बाद आज तेल की कीमतों में स्थिरता है, लेकिन कीमतों पर दबाव बना हुआ है और कमजोर फंडामेंटल के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रही हैं।
तेल की आपूर्ति में बढ़ोतरी होने और माँग में धीमेपन की आशंका और 2019 में भी आपूर्ति के अधिक रहने की संभावना से तेल की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,550 रुपये पर सहारा और 3,720 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी तेल की कीमतों पर दबाव पड़ा।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है और कीमतें 295-310 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी गैस भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी और मौसम के सामान्य रहने के अनुमान के बाद अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। पिछले 30 दिनों में अमेरिकी नेचुरल गैस का उत्पादन रिकॉर्ड 87.1 बिलियन क्यूबिक फीट प्रति दिन के स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख