शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।

तांबें की कीमतों को 425 रुपये के नजदीक सहारा और 435 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन के आयात पर फिर से 200 बिलियन डॉलर का टैरिफ लगाये जाने की घोषणा के बाद लंदन में आज तांबें की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है। चीन-अमेरिकी व्यापार विवाद के कारण इस वर्ष अभी तक लंदन में तांबें की कीमतों में 15% की गिरावट हुई है। अक्टूबर में अमेरिका से चीन के स्क्रैप (खराब) तांबे का आयात पिछले महीने की तुलना में 37% कम होकर 6,065 रुपये टन रह गया है।
जिंक की कीमतों को 178 रुपये के नजदीक सहारा और 183 रुपये के स्तर पर बाधा, लेड की कीमतों को 135 रुपये के नजदीक सहारा और 138 रुपये के नजदीक अड़चन, निकल की कीमतों को 755 रुपये के करीब सहारा और 775 रुपये के आस-पास बाधा रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 138 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। अक्टूबर में चीन का एल्युमिना निर्यात 2014 के बाद अधिकतम स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख