शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में मंदी की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

इस हफ्ते जी-20 और अगले हफ्ते में ओपेक की वियना में होने वाली बैठक से पहले सऊदी अरब के रिकॉर्ड तेल उत्पादन के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों को 3,600 रुपये पर सहारा और 3,750 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। तेल उत्पादन और बाजार को लेकर सभी अहम फैसले अमेरिका, रूस और सऊदी अरब द्वारा लिये जा रहे हैं, जिसके कारण ओपेक अब हाशिये पर चला गया है। इस वर्ष तेल की कीमतों में हुई तेज गिरावट और और बढ़ोतरी का मुख्य कारण इन तीन देशों द्वारा उत्पादन को लेकर लिये गये फैसले रहे हैं। ये तीनों देश लगभग 36 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन करते है, जबकि सऊदी अरब को छोड़कर शेष ओपेक देश 27 मिलियन बैरल/दिन तेल का उत्पादन करते है।
इस बीच नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है और कीमतें 295-320 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख