शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है। तांबे की कीमतों को 420 रुपये के नजदीक सहारा और 430 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है।

लंदन में तांबे की कीमतों में लगातार तीन दिनों तक गिरावट के बाद आज मामूली बढ़त देखी जा रही है, जबकि शंघाई में तांबे की कीमतों में 0.3% की गिरावट हुई है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चीन के आयात पर फिर से 200 बिलियन डॉलर का टैरिफ लगाये जाने की घोषणा के बाद तनाव के गहराने से अन्य बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान है।
चीन-अमेरिकी व्यापार विवाद के कारण इस वर्ष अभी तक लंदन में तांबे की कीमतों में 15% की गिरावट हुई है। अक्टूबर में अमेरिका से चीन के स्क्रैप तांबे का आयात पिछले महीने की तुलना में 37% कम होकर 6,065 रुपये टन रह गया है।
जिंक की कीमतों को 174 रुपये के नजदीक सहारा और 180 के स्तर पर रुकावट, लेड की कीमतों को 132 रुपये के नजदीक सहारा और 136 रुपये के नजदीक बाधा, निकल की कीमतों को 750 रुपये के नजदीक और 780 रुपये के करीब अड़चन तथा एल्युमीनियम की कीमतों को 135 रुपये के नजदीक सहारा और 138 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख