शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में सुस्ती की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।

अगले हफ्ते में ओपेक की वियना में होने वाली बैठक तेल उत्पादन में कटौती की संभावना के कारण आज नाइमेक्स में तेल की कीमतो में बढ़त देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों को 3,580 रुपये पर सहारा और 3,750 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकती है। डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 44 सेंट की बढ़त के साथ 52 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। तेल उत्पादन और बाजार को लेकर सभी अहम फैसले अमेरिका, रूस और सऊदी अरब द्वारा लिये जा रहे हैं, जिसके कारण ओपेक अब हाशिये पर चला गया है।
इस वर्ष तेल की कीमतों में हुई तेज गिरावट और बढ़ोतरी का मुख्य कारण इन तीन देशों के द्वारा उत्पादन को लेकर फैसले रहे हैं। ये तीनों देश लगभग 36 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन करते है, जबकि सऊदी अरब को छोड़ कर शेष ओपेक देश 27 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन करते हैं।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 290-310 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अगले महीने में मौसम के सामान्य रहने के अनुमान के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख