शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में उच्च स्तर पर हो सकती है मुनाफा वसूली - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

विश्व बाजार में नरमी के रुझानों को देखते हुए बेस मेटल के कारोबार में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण भी लंदन में बेस मेटल की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। तांबे की कीमतों को 430 रुपये के नजदीक सहारा और 445 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। चीन और अमेरिकी व्यापार विवाद के 90 दिनों के भीतर कम होने पर संशय के कारण आज आज लंदन में तांबे की कीमतों में 0.3% और शंघाई में 1.4% की गिरावट देखी जा रही है।
जिंक की कीमतों को 183 रुपये के नजदीक सहारा और 189 रुपये के स्तर पर अड़चन, लेड की कीमतों को 138 रुपये के नजदीक सहारा और 143 रुपये के नजदीक रुकावट, निकल की कीमतों को 770 रुपये के नजदीक सहारा और 810 रुपये के प्रतिरोध सहारा रह सकता है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 138 रुपये के नजदीक सहारा और 141 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। लंदन में एल्युमीनियम की कीमतों में 0.2% और निकल की कीमतों में 0.1% की गिरावट और जिंक की कीमतों में 0.4% की गिरावट देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख