शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल में उच्च स्तर पर बिकवाली का दबाव रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिकी व्यापार विवाद के 90 दिनों के भीतर कम होने पर संशय के कारण माँग के कमजोर रहने की आशंका से आज बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान है। लेकिन अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यदि 90 दिनों के भीतर विवाद का समाधन नही होता है तो अमेरिका टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकता है।
तांबे की कीमतों को 427 रुपये के नजदीक सहारा और 442 रुपये के नजदीक रुकावट रह सकती है। शंघाई में फरवरी डिलीवरी के तांबे की कीमतों में 0.7% की गिरावट हुई है। जिंक की कीमतों को 184 रुपये के करीब सहारा और 190 रुपये के आस-पास अड़चन, लेड की कीमतों को 136 रुपये के नजदीक सहारा और 142 रुपये के नजदीक बाधा, निकल की कीमतों को 785 रुपये के नजदीक सहारा और 815 रुपये के नजदीक रुकावट तथा एल्युमीनियम की कीमतों को 139 रुपये के नजदीक और 141 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। (शेयर मथन, 06 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख