शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के साथ खुलने की संभावना है।

ओपेक की बैठक से पहले सुस्त कारोबार के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। आपूर्ति की अधिकता के कारण अक्टूबर के प्रारंभ से तेल की कीमतों में लगभग 30% की गिरावट के बाद ओपेक तेल आपूर्ति में कटौती करने पर विचार करेगा। कच्चे तेल की कीमतों को 3,650 रुपये पर सहारा और 3,880 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। सऊदी अरब के नेतृत्व में ओपेक का तेल उत्पादन 2018 के मध्य के बाद से 4.1% बढ़ कर 33.31 मिलियन बैरल हो गया है। ओपेक की वियना में होने वाली बैठक में गैर-ओपेक देश रूस के साथ तेल उत्पादन में कटौती पर विचार किया जायेगा।
नेचुरल गैस वायदा (दिसंबर) की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 305-320 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिका में आगामी हफ्तों में मौसम के सामान्य रहने के अनुमान के बावजूद नाइमेक्स में गैस की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!