शेयर मंथन में खोजें

कमोडिटीज के ट्रेडिंग का समय बदला, अब सुबह नौ बजे से शुरू होगा कारोबार

कमोडिटी एक्सचेंज भी अब शेयर बाजार के साथ ही खुलेंगे।

बाजार नियमाक सेबी ने कमोडिटी में कारोबार करने के समय को बढ़ा दिया है। अब 10 बजे की बजाय सुबह 9 बजे कमोडिटी एक्सचेंजों पर कारोबार शुरू हो जायेगा। इसके तहत एग्री कमोडिटी में रात को 9 बजे तक कारोबार हो सकेगा। फिलहाल एग्री कमोडिटी में कारोबार शाम 5 बजे बंद हो जाता है।
इस तरह से एग्री कमोडिटीज के लिए जहां कारोबार करने के समय में 5 घंटे की बढ़ोतरी होगी, वहीं नॉन एग्री कमोडिटीज में कारोबार का समय एक घंटे बढ़ जाएगा। सेबी ने कहा है कि किसानों के फायदे और विदेशी बाजार से तालमेल बैठाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे पहले सेबी की कमोडिटी डेरिवेटिव्स एडवायजरी कमिटी ने कारोबार के समय को बढ़ाने की सिफारिश की थी। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख