शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में निचले स्तर पर जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में निचले स्तर पर शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) होने की संभावना है।

तांबे की कीमतों को 428 रुपये के नजदीक सहारा और 443 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाये जाने की आशंका से लंदन में तांबे की कीमतों में लगभग 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी। इससे पहले कल के कारोबार में कीमतों में 1.7% की गिरावट हुई थी।
कनाडा में चीन के एक कार्यकारी की गिरफ्तारी के बाद चीन और अमेरिकी व्यापार विवाद के समाधन की संभावना के बाधित होने के बाद कीमतों पर दबाव पड़ा। चिली की खनन कंपनी कोडेल्को ने कहा है कि अपने गैब्रियल मिस्ट्रल खदान के श्रमिक संगठनों के साथ नये अनुबंध पर समझौता हो गया है।
इस बीच जिंक की कीमतों को 184 रुपये के नजदीक सहारा और 190 रुपये के स्तर पर बाधा, लेड की कीमतों को 137 रुपये के नजदीक सहारा और 142 रुपये के करीब रुकावट, निकल की कीमतों को 755 रुपये के आस-पास और 795 रुपये के नजदीक बाधा रह सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों को 136 रुपये के करीब और 140 रुपये के नजदीक अड़चन रह सकती है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख