शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तर पर बेस मेटल में खरीदारी संभव - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है।

तांबे की कीमतों में 423 रुपये तक रिकवरी हो सकती है और कीमतों को 412 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के सुलझने के संकेत के साथ ही चीन द्वारा इस वर्ष ऑटो और घरेलू सामानों पर अधिक निवेश करने की कोशिश की खबरों से कीमतों को मदद मिल रही है। भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने वेदांत को अपनी दक्षिण भारतीय स्मेल्टर को खोलने का आदेश दिया है, जिसे पर्यावरण कोर्ट ने बंद करने का आदेश दिया था। उधर इंडोनेशिया के ग्रैसबर्ग खदान से तांबे का निर्यात इस वर्ष कम होने की आशंका है।
इस बीच जिंक की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 174 रुपये के स्तर पर सहारा और 178 रुपये के स्तर पर बाधा, लेड की कीमतों को 136 रुपये के स्तर पर सहारा और 138 रुपये के स्तर पर अड़चन, निकल की कीमतों में 800 रुपये तक रिकवरी जारी रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 129 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 132.50 रुपये पर बाधा रह सकती है। अमेरिका द्वारा रूसल के उत्पादों पर से प्रतिबंध हटाये जाने के बाद भी अमेरिकी उपभोक्ताओं को काफी कम लाभ होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख