शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में मुनाफावसूली की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली होने की संभावना है।
अमेरिका में कच्चे तेल की बढ़ती आपूर्ति के कारण आज तेल की कीमतो में 1% की गिरावट देखी जा रही है, जबकि बीजिंग में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता से विवाद के सुलझ जाने की संभावना को लेकर बाजार आश्वस्त है।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,600 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,750 रुपये पर बाधा रह सकती है। ओपेक और गैर-ओपेक देशों द्वारा जनवरी 2019 के प्रारंभ से आपूर्ति में कटौती से भी कीमतों को मदद मिल सकती है। सऊदी अरब ने कहा है कि तेल की आपूर्ति में कटौती से तेल बाजार में संतुलन अवश्य आ जायेगा।
नेचुरल गैस की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 205-214 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अमेरिका में अगले 6-10 दिनों तक अनुमान से अधिक तापमान के बाद हीटिंग के लिए कम माँग की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!