शेयर मंथन में खोजें

निचले स्तर पर बेस मेटल में जवाबी खरीद संभव - एसएमसी

बेस मेटल में निचले स्तर पर जवाबी खरीद हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन के साथ व्यापार को लेकर करार करने के बयान के बाद एलएमई में बेस मेटल की कीमतों को मदद मिली है। तांबें की कीमतों में 418 रुपये तक रिकवरी हो सकती है और कीमतों को 410 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। जिंक की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 173 रुपये के स्तर पर सहारा और 179 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। वहीं लेड की कीमतों को 138 रुपये के स्तर पर सहारा और 143 रुपये के स्तर पर अड़चन और निकल की कीमतों में 820 रुपये तक रिकवरी जारी रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 131.00 रुपये पर बाधा के साथ 127 रुपये तक गिरावट हो सकती है। जनवरी-मार्च के दौरान जापान को एल्युमीनियम के निर्यात के लिए प्रीमियम दो वर्षो में सबसे कम हो गया है, जबकि पर्याप्त आपूर्ति के कारण हाजिर प्रीमियम में गिरावट हुई है। आज अमेरिकी सिनेट में रूस की कंपनी रूसल को प्रतिबंध में छूट दिये जाने के ट्रंप के फैसले पर मतदान होगा। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख