शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
कल के कारोबार में लगभग 3% की बढ़त के बाद कमजोर वैश्विक आर्थिक रुझानों के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। चीन ने अनुमान से कमजोर आँकड़ों के बाद फिर से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिये जाने के संकेत के बाद कल तेल की कीमतो में लगभग 3% की बढ़त दर्ज की गयी।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,630 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,750 रुपये पर बाधा रह सकती है। ओपेक और रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती के कारण तेल की कीमतों को हाल ही में मदद मिली है। लेकिन अमेरिका में तेल का उत्पादन इस वर्ष बढ़ कर रिकॉर्ड 12 मिलियन बैरल से अधिक होने और अगले वर्ष में 13 मिलियन बैरल प्रति दिन हो जाने की संभावना से कीमतों पर दबाव बना रह सकता है।
नेचुरल गैस में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है कीमतें 240 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका में जनवरी के शेष दिनों में अनुमान से कम तापमान के बाद हीटिंग के लिए अधिक माँग की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल 16% से अधिक की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख