शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
पिछले हफ्ते अमेरिकी गैसोलीन के भंडार में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में ईंधन की माँग को लेकर आशंका के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार पिछले हफ्ते कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ कर रिकॉर्ड 11.9 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है, जबकि कच्चे तेल का निर्यात अब तक के अधिकतम स्तर 3 मिलियन बैरल प्रति दिन के नजदीक पहुँच गया है। गैसोलीन का भंडार 7.5 मिलियन बैरल बढ़ा है।
कच्चे तेल की कीमतों को 3,660 रुपये के स्तर पर सहारा और 3,750 रुपये पर अड़चन रह सकती है। ओपेक और रूस द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती के कारण तेल की कीमतों को हाल ही में मदद मिली है।
नेचुरल गैस में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है, जिससे कीमतें 238 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। अमेरिका गैस का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर के नजदीक होने और पिछले हफ्ते तक अनुमान से अधिक तापमान के बाद हीटिंग के लिए कम माँग के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस भंडार में केवल 82 बिलियन क्यूबिक फीट की कमी होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख