शेयर मंथन में खोजें

तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

फैक्ट्री गतिविधियों में सुस्ती के कारण दिसंबर में चीन की औद्योगिक कंपनियों की कमायी लगातार दूसरे महीने कम हुई है, जिसके कारण चीन की अर्थव्यवस्था लगभग तीन दशक में सबसे कम हो गयी है।
तांबे की कीमतों में तेजी रह सकती है और 430 रुपये के नजदीक सहारे के साथ 440 रुपये तक बढ़त जारी रह सकती है। वहीं जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित रहने की संभावना है और कीमतों के 195 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना हैं। लेड की कीमतों के 148-152 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 890 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है।
विश्व की खनन कंपनी एंग्लो अमेरिकन ने चिली स्थित अपने लास ब्रोन्सेस खदान से 180 श्रमिकों को हटा दिया है, जिससे असंगठित श्रमिकों द्वारा कार्रवाई की संभावना बढ़ गयी है। एल्युमीनियम की कीमतों में 138 रुपये तक बढ़त होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख