शेयर मंथन में खोजें

बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दाम - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
अमेरिका द्वारा वेनेजुएला की सरकारी तेल कंपनी पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद तेल निर्यात बाधित होने और ओपेक द्वारा तेल उत्पादन में कटौती के कारण कीमतों में आज तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गयी। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार सऊदी अरब से अमेरिका को तेल निर्यात में कमी की खबरों के बाद तेल की कीमतों को मदद मिली।
ओपेक और सहयोगी देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती के बावजूद अमेरिकी तेल उत्पादन में बढ़ोतरी के कारण विश्व बाजार में तेल की पर्याप्त आपूर्ति है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन पिछले वर्ष में 2 मिलियन बैरल से अधिक बढ़ कर रिकॉर्ड 11.9 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों को 3,850 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है और कीमतें 3,960 रुपये पर पहुँच सकती है।
नेचुरल गैस की कीमतें 202-210 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में कल चार महीने के निचले स्तर पर गिरावट दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!