शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों को 445 रुपये के नजदीक सहारा और 455 रुपये पर बाधा रहने की संभावना है। कल लंदन में तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहा और कीमतें 6,300 डॉलर प्रति टन के ऊपर कारोबार कर रही हैं। जनवरी में चीन की फैक्ट्री गतिविधियों में तीन वर्षो में सबसे अधिक गिरावट हुई है, क्योंकि उत्पादन में और नये ऑर्डर में कमी दर्ज की गयी, जिससे चीन में आर्थिक धीमेपन की आशंका गहराती जा रही है।
जिंक की कीमतों के 191-196 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में रहने की संभावना है। लेड की कीमतों के 147-150 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। चीन में पर्यावरण को लेकर कार्रवाई के कारण लेड की कीमतों को मदद मिल सकती है। निकल की कीमतों के 896-935 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। पिछले कारोबार में निकल की कीमतों के चार महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद कारोबारियों द्वारा मुनाफा वसूली के कारण कल लगातार दूसरे दिन कीमतों में गिरावट हुई है। ब्राजील की वाले कंपनी द्वारा आपूर्ति में कटौती करने की आशंका से सोमवार को निकल की कीमतों में 5% की उछाल दर्ज की गयी थी। एल्युमीनियम की कीमतों को 135 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख