शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 3,780-3,925 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अमेरिका में कच्चे तेल के उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने और तेल भंडार में बढ़ोतरी के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी का रुझान है। लेकिन ओपेक द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती करने और अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर प्रतिबंध से कीमतों को मदद मिल रही है।
आज नाइमेक्स में डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतें 0.35% की गिरावट के साथ 53.82 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिका ऊर्जा विभाग के अनुसार 1 फरवरी को समाप्त हफ्ते में कच्चे तेल का भंडार 1.3 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी के साथ 447.21 मिलियन बैरल हो गया है। वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है।
जनवरी में ओपेक का तेल उत्पादन पिछले दो वर्षो में सबसे अधिक कम हुआ है। इस बीच जनवरी में रूस का तेल उत्पादन अक्टूबर की तुलना में लगभग 35,000 बैरल प्रति दिन कम होकर 11.38 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गया है। रूस तेल उत्पादन में कटौती योजना का सबसे अधिक अनुपालन कर रहा है।
उधर नेचुरल गैस की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 190-197 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!