शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों में 455 रुपये पर बाधा के साथ 442 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार विवाद का समाधन नहीं होने के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि के बाधित होने की आशंका से आज लंदन में तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। चीन के साथ प्रमुख देशों के कमजोर आर्थिक आँकड़ों के कारण वैश्विक आर्थिक धीमेपन की आशंका गहराती जा रही है।
वहीं चिली की सरकारी खनन कंपनी कोडेल्को ने कहा है कि 2018 में उत्पादन 1.9% की गिरावट के साथ 1.8 मिलियन टन रह गया है। जबकि विश्व की सबसे बड़ी तांबा खदान इस्कॉनडीडा में समान अवधि में उत्पादन 34% बढ़ा है।
जिंक की कीमतों में 192 रुपये तक गिरावट हो सकती है। लेड की कीमतों के 146-150 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों में 910 रुपये तक गिरावट हो सकती है। एल्युमीनियम की कीमतों को 132.5 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है। रूसल ने कहा है कि 2019 में एल्युमीनियम की माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना है और कीमतों को भी मदद मिल सकती है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!