शेयर मंथन में खोजें

रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए डॉव जोंस और एसऐंडपी 500

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी, जिससे डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए।

अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में प्रगति के नवीनतम संकेतों से निवेशकों को राहत मिली है। चीन ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ चरणों में शुल्क को हटाने पर सहमत है। वहीं खबर यह भी है कि बीजिंग मुर्गीपालन आयात पर प्रतिबंध हटाने पर विचार कर रहा है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 182.24 अंक या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 27,674.80 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 23.88 अंक या 0.28% की मजबूती के साथ 8,434.52 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 8.4 अंक या 0.27% की वृद्धि के साथ 3,085.18 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.88% की बढ़ोतरी के साथ 62.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख