शेयर मंथन में खोजें

राष्ट्रपति ट्रम्प के नकारात्मक बयान के बावजूद अमेरिकी बाजार में मजबूती

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे चीन के सामानों पर लगाये गये शुल्क को हटाने पर सहमत नहीं हैं। साथ ही उन्होंने अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार पर निष्कर्ष निकलने में प्रगति पर संदेह व्यक्त किया है।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 6.44 अंक या 0.02% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 27,681.24 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.79 अंक या 0.48% की मजबूती के साथ 8,475.31 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.9 अंक या 0.26% की वृद्धि के साथ 3,093.08 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 0.35% की बढ़ोतरी के साथ 62.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। वहीं सप्ताह में देखें तो डॉव जोंस 1.2%, नैस्डैक कंपोजिट 1% और एसऐंडपी 500 0.8% ऊपर चढ़ा। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख