शेयर मंथन में खोजें

बैंक शेयरों के सहारे बाजार ने की वापसी, हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स, निफ्टी

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए।

हालाँकि सूचकांकों में कोई खास बढ़त नहीं हुई, मगर सत्र के काफी हिस्से में यह लाल निशान में रहने के बाद कमजोरी से उबरने में कामयाब रहे। आज बाजार को बैंक शेयरों से काफी सहारा मिला। बैंक निफ्टी में 1% से ज्यादा की मजबूती आयी। वहीं आईटी शेयरों ने कमजोर प्रदर्शन किया, जिससे निफ्टी आईटी में 0.5% की गिरावट आयी।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 40,323.61 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह लगभग सपाट 40,316.50 पर खुला। कारोबार के आखरी आधे घंटे में सेंसेक्स 40,417.44 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 21.47 अंकों या 0.05% की मामूली वृद्धि के साथ 40,345.08 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,908.15 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,879.20 पर खुल कर 5.30 अंकों या 0.04% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 11,913.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,932.65 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 25 शेयरों में मजबूती और इतने ही शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 15 शेयरों में बढ़ोतरी और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से यस बैंक में 5.80%, टाटा मोटर्स में 1.68%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.53%, इंडसइंड बैंक में 1.50%, ऐक्सिस बैंक में 1.12% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.94% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 2.00%, वेदांत में 1.90%, टीसीएस में 1.42%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.21%, एशियन पेंट्स में 1.09% और मारुति सुजुकी में 0.94% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,244 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,293 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 177 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.29% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की वृद्धि हुई। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.61% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.03% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख