शेयर मंथन में खोजें

हॉन्ग-कॉन्ग में हिंसा के बीच एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

हॉन्ग-कॉन्ग में लोकतंत्र के समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों के बीच बढ़ रही हिंसा का असर शेयर बाजारों पर भी पड़ता दिख रहा है।

हॉन्ग-कॉन्ग में हिंसक प्रर्दशन के बीच मंगलवार को एशियाई बाजारों में कोई खास हलचल नहीं हैं। हॉन्ग-कॉन्ग और चीन के बाजार सूचकांक दबाव में हैं।
उधर अमेरिका में निवेशकों को इसी सप्ताह होने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषणों का इंतेजार है।
भारतीय समय के मुताबिक करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 38.35 अंक या 0.16% की बढ़ोतरी के साथ 23,370.19 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 74.83 अंक या 0.28% की कमजोरी के साथ 26,851.72 पर चल रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.55% की कमजोरी और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.32% की मजबूती है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.07% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.44% की बढ़ोतरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख