शेयर मंथन में खोजें

बाजार में आयी गिरावट, पीएसयू बैंकों में हुई तीखी बिकवाली

पीएसयू बैंक शेयरों में जोरदार बिकवाली के बीच बुधवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

छोटे-मँझोले शेयर सूचकांकों में भी अच्छी खासी कमजोरी दर्ज की गयी। ऊर्जा को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। इनमें बैंक शेयरों के अलावा धातु, फार्मा, इन्फ्रा, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 40,345.08 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह सपाट 40,346.43 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,061.23 के निचले स्तर तक फिसला और अंत में 229.02 अंकों या 0.57% की गिरावट के साथ 40,116.06 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,913.45 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,908.30 पर खुल कर 73.00 अंकों या 0.61% की कमजोरी के साथ 11,840.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का निचला स्तर 11,823.20 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 10 शेयरों में मजबूती और 39 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि एक शेयर सपाट बंद हुआ। वहीं बीएसई के 31 प्रमुख शेयरों में से 05 शेयरों में बढ़ोतरी और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस में 3.76%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.10%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.63%, मारुति सुजुकी में 0.31% और एनटीपीसी में 0.04% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से यस बैंक में 6.51%, एसबीआई में 3.69%, ऐक्सिस बैंक में 3.18%, वेदांत में 2.82%, सन फार्मा में 2.34% और आईसीआईसीआई बैंक में 2.24% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 957 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,613 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 168 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी कमजोरी आयी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 1.13% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.68% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.93% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख