शेयर मंथन में खोजें

हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, 11,900 के करीब पहुँचा निफ्टी

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद सुलझने की उम्मीद से एशियाई बाजारों में आयी तेजी का भारतीय बाजार पर भी सकारात्मक असर पड़ा। अलग-अलग सेक्टरों पर नजर डालें तो बैंक, फार्मा और इन्फ्रा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं ऑटो, ऊर्जा, आईटी और धातु शेयरों पर बिकवाली का दबाव रहा।
बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 40,286.48 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 40,408.48 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,650.06 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और अंत में 70.21 अंकों या 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 40,356.69 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 11,872.10 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 11,904.20 पर खुल कर 23.35 अंकों या 0.32% की बढ़ोतरी के साथ 11,895.45 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,973.65 पर रहा।
निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 19 शेयरों में मजबूती और 31 शेयरों में कमजोरी आयी। वहीं सेंसेक्स के 31 प्रमुख शेयरों में से 12 शेयरों में बढ़ोतरी और 19 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 8.42%, एसबीआई में 5.19%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.60%, सन फार्मा में 1.18%, टाटा मोटर्स में 0.96% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.68% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प में 1.85%, बजाज ऑटो में 1.43%, मारुति सुजुकी में 1.38%, आईटीसी में 1.30%, वेदांत में 1.29% और एनटीपीसी में 1.14% की कमजोरी दर्ज की गयी।
आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,140 शेयरों में मजबूती के मुकाबले 1,461 शेयरों में कमजोरी आयी, जबकि 163 शेयर सपाट रहे।
दूसरी तरफ छोटे-मँझोले सूचकांकों में मिली-जुली स्थिति रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.63% की बढ़त आयी, जबकि बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) 0.13% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.32% की वृद्धि और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.19% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख