शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार ने की शानदार वापसी, डॉव जोंस (Dow Jones) में 1,985 अंक की उछाल

कोरोना वायरस (Coronavirus) से उपजी चिन्ताओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा ने अमेरिकी शेयर बाजार की वापसी की राह तैयार कर दी।

गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में शानदार तेजी दर्ज की गयी। शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) अपने पिछले बंद स्तर 21,200.62 के मुकाबले 1985.00 अंकों या 9.36% की मजबूती के साथ 23,185.62 पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि आपातकाल की घोषणा से कोरोना से फैली महामारी से निबटने के लिए 50 अरब डॉलर की पूँजी इस्तेमाल की जा सकेगी।
दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के अपने बंद स्तर 2,480.64 की तुलना में शुक्रवार को 230.38 अंकों या 9.29% की मजबूती के साथ 2,711.02 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने पिछले बंद स्तर 7,201.80 के मुकाबले शुक्रवार को 673.07 अंकों या 9.35% की मजबूती के साथ 7,874.88 पर रहा। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख