शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 524 अंकों का नुकसान, सेंसेक्स (Sensex) 1,859 अंक नीचे

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ी चिन्ताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख बरकरार है।

दोपहर 1.04 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 1,859 अंक नीचे 32,245 पर है, हालाँकि इससे पहले यह सुबह के कारोबार में नीचे की ओर 31,921.07 तक चला गया था। निफ्टी 50 इस समय तकरीबन 524 अंकों की गिरावट के साथ 9,431 पर है। इससे पहले इसने आज के कारोबार में 9,339.25 का निचला स्तर छुआ और वहाँ से वापसी कर ली।
निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 48 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि केवल दो शेयर- यस बैंक और बजाज ऑटो- हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। यस बैंक में लगभग 42% की जोरदार तेजी है।इंडसइंड बैंक में 16.67%, अदानी पोर्ट्स में 11.4%, जेएसडब्ल्यू स्टील में 8.47%, वेदांता में 8.33% और आईसीआईसीआई बैंक में 8.17% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख