शेयर मंथन में खोजें

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 2,997 अंक टूटा

कोरोना वायरस (Coronavirus) से जुड़ी चिन्ताओं के गहराने की खबरों के बीच कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

शुक्रवार को 1985.00 अंकों या 9.36% की मजबूती के साथ 23,185.62 पर बंद होने वाले डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में सोमवार को 2,997.10 अंकों या 12.93% की जबरदस्त कमजोरी दर्ज की गयी और यह 20,188.52 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 2,711.02 की तुलना में सोमवार को 324.89 अंकों या 11.98% की गिरावट के साथ 2,386.13 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी सोमवार को भारी नुकसान के साथ बंद हुआ। यह शुक्रवार के अपने पिछले बंद स्तर 7,874.88 के मुकाबले सोमवार को 970.28 अंकों या 12.32% की कमजोरी के साथ 6,904.59 पर रहा। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख