शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 300 अंक गिरा, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29 अंक चढ़ा

बुधवार को खत्म होने वाली फेड रिजर्व की बैठक से पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के बंद स्तर 27,572.44 के मुकाबले मंगलवार को कमजोरी के साथ 27,447.37 पर खुला, जो इसका कल का उच्चतम स्तर रहा। कारोबार के आखिर में यह 300.14 अंकों या 1.09% की गिरावट के साथ 27,272.30 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 9,924.75 के मुकाबले मंगलवार को 29.01 अंकों या 0.29% की बढ़त के साथ 9,953.75 पर रहा। हालाँकि इससे पहले कल इसने इन्ट्राडे कारोबार में 10,002.50 का स्तर छू लिया, जो इसका 52 हफ्तों का नया शिखर भी है। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,232.39 की तुलना में मंगलवार को 25.21 अंकों या 0.78% की गिरावट के साथ 3,207.18 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख