शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में हाहाकारः डॉव जोंस 1862 अंक टूटा, नैस्डैक कंपोजिट 528 अंक फिसला

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की आशंकाओं के बीच अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

इसके अलावा निवेशक फेडरल रिजर्व बैंक के उस बयान से भी परेशान दिखे जिसमें उसने कहा था कि कोरोना महामारी के बाद अमेरिका में आर्थिक बहाली की दर धीमी रहने की आशंका है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार के बंद स्तर 26,989.99 के मुकाबले गुरुवार को कमजोरी के साथ 26,282.51 पर खुला। इसके बाद इसकी गिरावट बढ़ती गयी और यह नीचे की ओर 25,082.72 तक फिसल गया। कल के कारोबार के आखिर में डॉव जोंस 1,861.82 अंकों या 6.90% के भारी नुकसान के साथ 25,128.17 पर बंद हुआ। अंकों के लिहाज से देखें तो डॉव जोंस के इतिहास की यह चौथी सबसे बड़ी गिरावट है।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार के बंद स्तर 10,020.35 के मुकाबले गुरुवार को 527.62 अंकों या 5.27% की कमजोरी के साथ 9,492.73 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के बंद स्तर 3,190.14 की तुलना में गुरुवार को 188.04 अंकों या 5.89% के नुकसान के साथ 3,002.10 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख