शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दर्ज की गयी मजबूती

सोमवार के कारोबार में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 762 अंकों के नुकसान को पाटते हुए 158 अंकों की तेजी दर्ज करने में सफल रहा।

डॉव जोंस शुक्रवार के बंद स्तर 25,605.54 के मुकाबले सोमवार को कमजोरी के साथ 25,270.39 पर खुला। इसके बाद यह नीचे की ओर 24,843.18 तक फिसल गया, लेकिन फेडरल रिजर्व की ओर से बॉन्ड खरीदी कार्यक्रम का विस्तार करने के संकेत के बाद यह निचले स्तरों से वापसी करने में सफल रहा। आखिरकार डॉव जोंस 157.62 अंकों या 0.62% की बढ़ोतरी के साथ 25,763.16 पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा दिन रहा, जब अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। इससे पहले शुक्रवार को भी यह बढ़त के साथ बंद हुआ था।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के बंद स्तर 9,588.81 के मुकाबले सोमवार को 137.21 अंकों या 1.43% की तेजी के साथ 9,726.02 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के बंद स्तर 3,041.31 की तुलना में सोमवार को 25.28 अंकों या 0.83% की मजबूती के साथ 3,066.59 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख