शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 329 अंक उछल कर फिर से 35,000 के ऊपर हुआ बंद

दो दिनों की कमजोरी के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने गुरुवार के बंद स्तर 34,842.10 के मुकाबले आज मजबूती के साथ 35,144.78 पर खुला। आज दिन भर यह हरे निशान में बना रहा। आज सेंसेक्स ऊपर की ओर 35,254.88 तक गया और अंत में 329.17 अंकों या 0.94% की बढ़ोतरी के साथ 35,171.27 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गुरुवार के बंद स्तर 10,288.90 के मुकाबले आज 94.10 अंकों या 0.91% की मजबूती के साथ 10,383.00 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 21 शेयरों में कमजोरी रही। एक शेयर पिछले बंद भाव पर ही बंद हुआ। आज के कारोबार में इन्फोसिस (Infosys) में 6.64%, बीपीसीएल (BPCL) में 6.50% और टीसीएस (TCS) में 4.92% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 3.09%, आईटीसी (ITC) में 3.07% और इन्फ्राटेल (Infratel) में 2.82% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 26 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख