शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 580 अंक उछला

अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांकों ने नये कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सकारात्मक रुझान के साथ की।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के बंद स्तर 25,015.55 के मुकाबले सोमवार को बढ़ोतरी के साथ 25,152.45 पर खुला। कल यह दिन भर हरे निशान में ही रहा और वक्त बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी। कल के कारोबार में डॉव जोंस ऊपर की ओर 25,601.15 तक गया और आखिरकार पिछले बंद स्तर से 580.25 अंकों या 2.32% की बढ़ोतरी के साथ 25,595.80 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के बंद स्तर 9,757.22 के मुकाबले सोमवार को 116.93 अंकों या 1.20% की मजबूती के साथ 9,874.15 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के बंद स्तर 3,009.05 की तुलना में सोमवार को 44.19 अंकों या 1.47% की बढ़त के साथ 3,053.24 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख