शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन दर्ज की बढ़त

मंगलवार को कारोबार के आखिरी घंटों में आयी खरीदारी की वजह से अमेरिकी बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

यह लगातार दूसरा दिन रहा जब ये सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए। इससे पहले सोमवार को भी इनमें मजबूती रही थी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के बंद स्तर 25,595.80 के मुकाबले मंगलवार को कमजोरी के साथ 25,512.43 पर खुला। दिन के अधिकांश हिस्से में यह लाल निशान में ही रहा, लेकिन आखिरी घंटों में इसकी मजबूती बढ़ती गयी। कल के कारोबार में डॉव जोंस ऊपर की ओर 25,905.38 तक गया और आखिरकार पिछले बंद स्तर से 217.08 अंकों या 0.85% की मजबूती के साथ 25,812.88 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 9,874.15 के मुकाबले मंगलवार को 184.61 अंकों या 1.87% की बढ़ोतरी के साथ 10,058.77 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,053.24 की तुलना में मंगलवार को 47.05 अंकों या 1.54% की तेजी के साथ 3,100.29 पर बंद हुआ। इस तरह अप्रैल-जून तिमाही में इसने लगभग 20% की बढ़ोतरी दर्ज की। इस दौरान डॉव जोंस में 17.5% की मजबूती आयी। लेकिन बाजी मारी नैस्डैक कंपोजिट ने, जिसने इस दौरान 30% की बढ़त हासिल की। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख