शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 177 अंक बढ़ा, 26,000 के पार बंद

मंगलवार की कमजोरी के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के बंद स्तर 25,890.18 के मुकाबले बुधवार को बढ़त के साथ 25,950.06 पर खुला। डॉव जोंस आखिरकार 177.10 अंकों या 0.68% की बढ़ोतरी के साथ 26,067.28 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 10,343.89 के मुकाबले बुधवार को 148.61 अंकों या 1.44% की मजबूती के साथ 10,492.50 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के बंद स्तर 3,145.32 की तुलना में बुधवार को 24.62 अंकों या 0.78% की बढ़त के साथ 3,169.94 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख