शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार में रही तेजी

बुधवार के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार का अहम सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

हालाँकि यह इससे ऊपर बंद होने में कामयाब नहीं हो सका। मंगलवार के बंद स्तर 26,642.59 के मुकाबले यह बुधवार को बढ़त के साथ 27,009.81 पर खुला और दिन के कारोबार में ऊपर की ओर 27,071.33 तक पहुँच गया। हालाँकि डॉव जोंस ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और आखिरकार 227.51 अंकों या 0.85% की बढ़ोतरी के साथ 26,870.10 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 61.92 अंकों या 0.59% की मजबूती के साथ 10,550.49 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के बंद स्तर 3,197.52 की तुलना में बुधवार को 29.04 अंकों या 0.91% की बढ़त के साथ 3,226.56 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को भी अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखी गयी थी। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख