शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स (Sensex) 37 अंक फिसला

भारतीय बाजार में पिछले कई दिनों से चला आ रहा तेजी का क्रम बुधवार को टूट गया।

अपने पिछले बंद स्तर 38,407.01 के मुकाबले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) कमजोरी के साथ 38,321.13 पर खुला। दोपहर बाद के कुछ मिनटों को छोड़ दिया जाये, तो बुधवार को पूरे दिन यह लाल निशान में कारोबार करता रहा। बुधवार को सेंसेक्स नीचे की ओर 38,125.81 तक फिसला और दोपहर बाद हुई वापसी की बदौलत आखिरकार केवल 37.38 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 38,369.63 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स के 13 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 17 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 11,322.50 के मुकाबले बुधवार को 14.10 अंकों या 0.12% की कमजोरी के साथ 11,308.40 पर बंद हुआ। इस तरह लगातार छह कारोबारी सत्रों के बाद इसमें गिरावट दर्ज की गयी। चार अगस्त से 11 अगस्त तक यह मजबूती के साथ बंद होता रहा था। बुधवार को निफ्टी के 23 शेयरों में बढ़त रही, जबकि 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में एचसीएल टेक (HCL Tech) में 4.66%, एसबीआई (SBI) में 4.33% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 2.84% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर सिप्ला (Cipla) में 2.06% का नुकसान रहा। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख