शेयर मंथन में खोजें

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) नये रिकॉर्ड स्तरों पर हुए बंद

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) पिछले बंद स्तर 28,492.27 के मुकाबले शुक्रवार को बढ़त के साथ 28,601.29 पर खुला। आखिरकार यह 161.60 अंकों या 0.57% की तेजी के साथ 28,653.87 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले डॉव जोंस ऊपर की ओर 28,733.35 तक उछल गया था।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार को 70.30 अंकों या 0.60% की बढ़ोतरी के साथ 11,695.63 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया उच्चतम स्तर है। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार को 23.46 अंकों या 0.67% की मजबूती के साथ 3,508.01 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका भी नया उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख