शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 273 अंक बढ़ा, निफ्टी (Nifty) में 83 अंकों की मजबूती

सोमवार की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी का रुख दिखा।

सेंसेक्स (Sensex) अपने सोमवार के बंद स्तर 38,628.29 के मुकाबले मंगलवार को बढ़त के साथ 38,754.00 पर खुला। हालाँकि तुरंत ही यह लाल निशान में आ गया। कल के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊपर की ओर 39,226.82 तक गया। आखिरकार यह 272.51 अंकों या 0.71% की मजबूती के साथ 38,900.80 पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबार में सेंसेक्स के 20 शेयर तेजी के साथ, जबकि 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 6.38%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.42% और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.93% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में 3.29% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.23% की कमजोरी रही।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) मंगलवार को 82.75 अंकों या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 11,470.25 पर बंद हुआ। मंगलवार के कारोबार में निफ्टी के 36 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 14 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख