शेयर मंथन में खोजें

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रहा मिला-जुला रुख

अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार के कारोबार में 28,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल बैंक के अधिकारियों ने संकेत दिया कि साल 2023 तक ब्याज दरें लगभग शून्य के पास ही रहेंगी। बुधवार को डॉव जोंस अपने पिछले बंद स्तर 27,995.60 के मुकाबले बढ़त के साथ 28,031.69 पर खुला और ऊपर की ओर 28,364.77 तक उछल गया। हालाँकि यह ऊपरी स्तरों पर ठहर नहीं सका और अपनी दिन भर की बढ़त गँवा कर 36.78 अंकों या 0.13% की मजबूती के साथ 28,032.38 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 11,190.32 की तुलना में बुधवार को 139.86 अंकों या 1.25% की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तरों के आसपास 11,050.47 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह कल के कारोबार में ऊपर की ओर 11,245.42 तक उछल गया था।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार को 15.71 अंकों या 0.46% की कमजोरी के साथ 3,385.49 पर रहा। मंगलवार को यह 3,401.20 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख