शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) ने छुआ 12000 का स्तर, लेकिन इसके ऊपर बंद होने में नाकामयाब

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का क्रम लगातार जारी है और आज लगातार आठवें दिन बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

सोमवार को एनएसई का दिग्गज सूचकांक निफ्टी (Nifty) 16.75 अंकों या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 11,930.95 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले निफ्टी ऊपर की ओर 12,022.05 तक गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण यह 12,000 के स्तर के नीचे फिसल गया। आज के कारोबार में निफ्टी के 26 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 24 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 40,509.49 के मुकाबले आज सोमवार को 40,716.95 पर खुला। आज सेंसेक्स ऊपर की ओर 40,905.49 तक गया, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका। आज यह कुछ समय के लिए लाल निशान में भी रहा और आखिरकार 84.31 अंकों या 0.21% की मजबूती के साथ 40,593.80 पर बंद हुआ। इस तरह सोमवार का कारोबारी सत्र लगातार आठवाँ ऐसा दिन रहा जब इसमें बढ़त दर्ज की गयी। इन आठ दिनों में सेंसेक्स 2,620.58 अंकों की बढ़ोतरी पा चुका है। याद रहे कि 29 सितंबर को यह 37,973.22 पर बंद हुआ था और उसके बाद से इसमें मजबूती का क्रम बना हुआ है।
सोमवार को सेंसेक्स के 18 शेयरों में तेजी, जबकि 12 शेयरों में कमजोरी रही। आज आईटीसी (ITC) में 2.59%, इन्फोसिस (Infosys) में 2.23% और एशियन पेन्ट्स (Asian Paints) में 1.29% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.33% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख