शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांक

अमेरिकी बाजार के दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) ने गुरुवार को निचले स्तरों से अच्छी वापसी जरूर की, लेकिन यह हरे निशान में बंद होने में कामयाब नहीं हो सका।

डॉव जोंस बुधवार के बंद स्तर 28,514.00 के मुकाबले गुरुवार को 28,323.40 पर खुला और नीचे की ओर 28,181.54 तक फिसल गया। हालाँकि निचले स्तरों से वापसी के बावजूद यह कल 19.80 अंकों या 0.07% की कमजोरी के साथ 28,494.20 पर बंद हुआ। इस तरह कल लगातार तीसरे दिन डॉव जोंस में गिरावट दर्ज की गयी।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार को 54.86 अंकों या 0.47% की कमजोरी के साथ 11,713.87 पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.33 अंकों या 0.15% की गिरावट के साथ 3,483.34 पर रहा। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख