शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 67 अंक की गिरावट के साथ 28,323 पर बंद

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की प्रतीक्षा के बीच कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के अहम सूचकांकों का रुख मिला-जुला रहा।

गौरतलब है कि सोमवार से गुरुवार तक यानि लगातार चार दिनों तक अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी थी। अमेरिका के कुछ राज्यों में अभी तक वोटों की गिनती जारी है और विजेता का फैसला नहीं हो सका है। इन सबके बीच नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार को 4.30 अंकों या 0.04% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 11,895.23 पर बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के कारोबार के अंततः 66.78 अंक या 0.24% की कमजोरी के साथ 28,323.40 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) कल के कारोबार में 1.01 अंक या 0.03% गिर कर 3,509.44 पर रहा। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख