शेयर मंथन में खोजें

लगातार आठ दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों के मजबूती के साथ बंद होने का सिलसिला आज टूट गया।

निफ्टी (Nifty) बुधवार के बंद स्तर 12,749.15 के मुकाबले आज गुरुवार को कमजोरी के साथ 12,702.15 पर खुला और आज दिन भर लाल निशान में ही रहा। आज यह नीचे की ओर 12,624.85 तक गया और आखिरकार 58.35 अंकों या 0.46% की कमजोरी के साथ 12,690.80 पर बंद हुआ। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज के कारोबार के आखिर में 236.48 अंकों या 0.54% की गिरावट के साथ 43,357.19 पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार आठ दिनों तक भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए थे। यही नहीं, आज से पहले लगातार तीन दिनों तक सेंसेक्स और निफ्टी ने इन्ट्राडे और बंद भाव के लिहाज से सर्वकालिक उच्चतम स्तर छुए थे।
गुरुवार को सेंसेक्स के 12 शेयरों में मजबूती, जबकि 18 शेयरों में कमजोरी रही। सेंसेक्स के शेयरों में हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 2.89% और आईटीसी (ITC) में 1.43% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 3.16%, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 2.91% और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 2.41% की गिरावट देखी गयी। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख