शेयर मंथन में खोजें

आज दीपावली पर एक घंटे के लिए होगी मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading)

भारत के दिग्गज स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) हर साल की तरह इस साल भी दीपावली के शुभ अवसर पर विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र का आयोजन कर रहे हैं।

आज शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक बीएसई और एनएसई पर एक घंटे के लिए कारोबार होगा। इससे पहले शाम छह बजे से प्री-ओपन सेशन होगा। हिंदू मान्यता के अनुसार दीपावली के साथ ही नये साल (संवत) का आरंभ भी होता है। इस दीपावली से संवत 2077 का आरंभ हो रहा है।
संवत के आरंभ के मौके पर शेयर बाजार में विशेष कारोबारी सत्र रखा जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। बीएसई इस सत्र का आयोजन साल 1957 से लगातार कर रहा है, जबकि एनएसई इस सत्र का आयोजन साल 1992 से निरंतर कर रहा है।
इस मौके पर यह जानना अहम होगा कि पिछली दीपावली से इस दीपावली के बीच (यानि संवत 2076 में) सेंसेक्स (Sensex) में 4,384.94 अंकों या 11.23% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। संवत 2075 के अंत में सेंसेक्स 39,058.06 पर बंद हुआ था, जबकि संवत 2076 के आखिर में यह 43,443.00 पर रहा था। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख