शेयर मंथन में खोजें

गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार को कमजोरी के साथ शुरुआत के बावजूद बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा।

बुधवार के बंद स्तर 29,438.42 के मुकाबले गुरुवार को डॉव जोंस गिरावट के साथ 29,370.92 पर खुला। आखिरी घंटों में आयी खरीदारी की वजह से कल के कारोबार के आखिर में डॉव जोंस 44.81 अंकों या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 29,483.23 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को इसमें गिरावट रही थी।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार को 103.11 अंकों या 0.87% की मजबूती के साथ 11,904.71 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के कारोबार में 14.08 अंक या 0.39% चढ़ कर 3,581.87 पर रहा। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख