शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 44,000 के ऊपर बंद

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने आज नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर छू लिए, हालाँकि ये इन स्तरों पर टिक नहीं सके।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 43,882.25 के मुकाबले आज बढ़त के साथ 44,164.17 पर खुला। हालाँकि पहले ही घंटे में यह लाल निशान में चला गया। दोपहर बाद यह न केवल लाल निशान में लौटा, बल्कि ऊपर की ओर 44,271.15 तक चला गया, जो इन्ट्राडे के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि यह ऊपरी स्तरों को सँभाल नहीं सका और आखिरकार सेंसेक्स 194.90 अंकों या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 44,077.15 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 20 शेयरों में मजबूती रही, जबकि 10 शेयरों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स के शेयरों में ओएनजीसी (ONGC) में 6.84%, इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 4.79% और इन्फोसिस (Infosys) में 3.37% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर एचडीएफसी (HDFC) में 3.55% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 2.48% की कमजोरी रही।
शुक्रवार के बंद स्तर 12,859.05 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 12,968.85 तक उछल गया, जो इन्ट्राडे के लिहाज से इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 67.40 अंकों या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 12,926.45 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख