शेयर मंथन में खोजें

बाजार में बनी दोजी कैंडल दे रही तेजड़ियों-मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान का कहना है कि तकनीकी तौर से भरोसेमंद अपट्रेंड तेजी के बाद बाजार में 23850/78740 के करीब प्रतिरोध देखने को मिला और ये पलट गया। 

इसके अलावा साप्ताहिक चार्ट पर एक दोजी कैंडल की संरचना बनी थी, जो तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिश्चितता का संकेत दे रही थी। हमारा मानना है कि वर्तमान में बाजार ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का अनुभव कर रहा है। हालाँकि छोटी अवधि में धारणा सकारात्मक है। 

कारोबारियों के देखने के लिए 23650/78200 का स्तर अहम होगा। बाजार जब तक इसके नीचे कारोबार करेगा, ये 23400-23350/77100-76900 के स्तरों का रीटेस्ट कर सकता है। आगे कमजोरी जारी रहने पर बाजार को 23000-22900/76100-75900 के स्तर तक नीचे खींच सकती है। 

इसके विपरीत अगर बाजार 23650/78300 के ऊपर बढ़ते हैं, तो इसमें 23850/78800 के स्तर तक वापस उछाल आ सकती है। 23850/78800 का स्तर टूटने के बाद ब्रेकआउट बाजार को 24000/79300 के स्तर तक जाने को प्रेरित कर सकते हैं। निफ्टी अगर 23350 के स्तर के नीचे बंंद होता है या 23700-23800 की तरफ वापस उछाल आती है, तो कमजोर लॉन्ग पोजीशन घटाने की रणनीति होनी चाहिए   

बैंक निफ्टी के लिए 51000 के स्तर पर 200 दिनों का सिंपल मूविंग ऐवरेज (एसएमए) एक महत्वपूर्ण समर्थन क्षेत्र होगा। अगर सूचकांक इस स्तर के ऊपर रहेगा, तो 52200-52500 के स्तर तक सकारात्मक गति कायम रख सकता है। हालाँकि 500 दिनों के एसएमए या 51000 के नीचे बंद होने पर धारणा परिवर्तित हो सकती है। ऐसा हुआ, तसे 50500-50400 का स्तर छूने की आशंका बढ़ जायेगी। 

(शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख