शेयर मंथन में खोजें

हरे निशान में Gift Nifty, तेजी के साथ कारोबार शुरू कर सकते हैं भारतीय बाजार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (02 अप्रैल) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 42.00 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और ये 0.18% की उछाल के साथ 23,327.50 के स्तर के आसपास  मंडरा रहा है।   

इससे पहले मंगलवार (01 अप्रैल) को भारतीय शेयर बाजार में गैप डाउन शुरुआत देखने को मिली थी। बाजार लाल निशान में खुले, मगर जल्द ही सँभलने की कोशिश करते हुए तेजी के दायरे में पहुँचने में सफल रहे। यहीं पर इन्होंने दिन का उच्च स्तर छुआ। हालाँकि इसके बार ये पुन: मुनाफावसूली के दबाव में आ गये और टूटकर लाल निशान में चले गये। इसके बाद दोनों सूचकांक सँभल नहीं पाये और डेढ़ फीसदी या उससे अधिक की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हो गये। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 353.65 अंकों की गिरावट आयी और ये 1.50% टूटकर 23,165.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के सेंसेक्स में 1390.41 अंक की गिरावट आयी, ये 76,024.51 के स्तर पर आ गया और 1.80% के नुकसान के साथ बंद हुआ।

एशिया के प्रमुख बाजार में आज मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 15.33 अंकों की तेजी है और ये 0.04% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 123.78 अंकों की उछाल है और ये 0.53% जोड़कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में आज 6.36 अंकों की नरमी है और ये 0.25% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 12.42 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.37% बढ़कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार मंगलवार (01 अप्रैल) को हरे निशान में बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 51.99 अंकों की तेजी आयी और ये 0.60% की उछाल के साथ 8,634.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 85.65 अंक जोड़कर 7,876.36 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 376.49 अंकों की बढ़त के साथ 22,539.98 के स्तर पर आ गया और इसमें 1.67% की तेजी रही।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (01 अप्रैल) को मिलेजुले रुख के साथ कारोबार देखने को मिला था। डॉव जोंस जहाँ 11.80 अंकों की नरमी आयी और यह 0.03% की सुस्ती के साथ 41,989.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.87% या 150.60 अंकों की तेजी देखने को मिली और यह 17,449.89 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 21.23 अंक या 0.38% की उछाल के साथ 5,633.08 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख